आग हादसे में महिला की मौत, परिवार ने उठाए साजिश के सवाल
एफएनएन, सागर : मध्य प्रदेश के सागर-दमोह मार्ग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास एक महिला कार में जिंदा जल गई, जबके हादसे में पति व तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं. प्रारंभिक जानकारी में इसे सड़क हादसा बताया जा रहा है पर महिला के परिजनों […] The post आग हादसे में महिला की मौत, परिवार ने उठाए साजिश के सवाल appeared first on Front News Network.
एफएनएन, सागर : मध्य प्रदेश के सागर-दमोह मार्ग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास एक महिला कार में जिंदा जल गई, जबके हादसे में पति व तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं. प्रारंभिक जानकारी में इसे सड़क हादसा बताया जा रहा है पर महिला के परिजनों ने इसे हादसा नहीं साजिश करार दिया है. घटना तड़के 4 बजे की बताई जा रही है.
ससुराल को फोन पर बताया अस्पताल जा रहे हैं
दरअसल, सागर गढ़ाकोटा में रहने वाले डॉ. नीलेश कुर्मी ने देर रात अपने ससुराल में फोन लगाया और बताया कि उसकी पत्नी सीमा (35) की तबीयत खराब है और उसे सीने में दर्द की शिकायत है. इसलिए सागर के एक निजी अस्पताल पहुंच रहे हैं. बहन की तबीयत खराब होने की बात सुनकर भाई परिजनों के साथ सागर के लिए निकला ही था कि बीच रास्ते में खबर मिली कि चना टोरिया टोल प्लाजा के पास कार का एक्सीडेंट हो गया है और कार में आग लग गई. महिला के परिजनों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो कार में मौजूद डॉक्टर और उनके दो साथी सुरक्षित बच गए लेकिन डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जल गई.
हादसा और साजिश में उलझा मामला
महिला के भाई का आरोप है कि उनकी बहन और डॉक्टर पति के बीच झगड़े होते रहते थे और यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक साजिश है और साजिश के तहत उनकी बहन को मारा गया है. वहीं, सानोधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया, ” तड़के करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, तो गढ़ाकोटा के डॉक्टर नीलेश पटेल की कार थी. कार में आग लग गई थी और कार में सवार डॉक्टर और उनके दो परिचित लोग कार से निकलने में कामयाब रहे, लेकिन डॉक्टर नीलेश कुर्मी की पत्नी सीमा कुर्मी कार से नहीं निकल पाईं. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और महिला की उसमें जिंदा जलकर मौत हो गई.
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था. डॉक्टर की पत्नी सीमा की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी थी.
सीमा के परिजनों को हत्या की आशंका
घटनास्थल पर पहुंचे मृतका सीमा कुर्मी के भाई लोकेश पटेल ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सोची समझी साजिश बताया है. सीमा जूना गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी सिमरिया के रहने वाले नीलेश कुर्मी के साथ हुई थी, जो गढ़ाकोटा में रहता था. लोकेश पटेल ने कहा, ” देर रात को नीलेश का फोन आया कि तुम्हारी बहन को सीने में दर्द की शिकायत है और हम सागर में मकरोनिया लेकर पहुंच रहे हैं. सूचना मिलते ही हम लोग सागर के मकरोनिया के लिए रवाना हो गए. लेकिन आधे रास्ते में फिर फोन आया कि चना टोरिया के पास एक्सीडेंट हो गया है. जब हम लोगों ने घटनास्थल पर जाकर देखा, बहन कार में जल चुकी थी. बहन मां को बताती रहती थी कि पति से झगड़ा होता है. हमें आशंका है कि साजिश रच कर बहन की हत्या की है क्योंकि घटनास्थल पर किसी तरह के हादसे के निशान नहीं है और तीनों लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. जबकि मेरी बहन कार में ही रही और जल कर मर गई.”
क्या कहना है पुलिस का?
थाना प्रभारी भारत सिंह ठाकुर ने बताया, ” मामला हादसा या साजिश है, इसकी जांच की जाएगी. फिलहाल फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की जा रही है. जांच के बाद बहुत कुछ सामने आएगा कि यह वाकई में सड़क दुर्घटना है या जैसा कि मृतका के परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं, उस तरह की कोई साजिश है. फिलहाल मृतका सीमा का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.”
The post आग हादसे में महिला की मौत, परिवार ने उठाए साजिश के सवाल appeared first on Front News Network.