Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आसन नदी के किनारे बने कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठते काले धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने […]
एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आसन नदी के किनारे बने कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठते काले धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कबाड़ के गोदाम में लगी आग ने लिया विकराल रूप
जानकारी के मुताबिक, सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में आसन नदी के किनारे एक कंपनी के पास कबाड़ के बड़े गोदाम बने हुए हैं। इसी परिसर में अचानक आग लग गई। शुरुआत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से उठने वाला काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
आग की ऊंची लपटों को देखते हुए आसपास के गोदामों में भी खतरे की आशंका पैदा हो गई। इसके बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
दमकल की कई गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
आग की सूचना मिलने पर सेलाकुई थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने बिना देर किए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि, गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आईं।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, गोदाम में रखे सामान को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
सेलाकुई थाने के एसएसआई संदीप पंवार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।