हल्द्वानी डबल मर्डर केस में युवक-युवती की हुई पहचान, परिवारों में कोहराम

एफएनएन, हल्द्वानी : बरेली रोड स्थित मंडी परिसर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। दोनों के सिर कुचले हुए पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को […] The post हल्द्वानी डबल मर्डर केस में युवक-युवती की हुई पहचान, परिवारों में कोहराम appeared first on Front News Network.

हल्द्वानी डबल मर्डर केस में युवक-युवती की हुई पहचान, परिवारों में कोहराम

एफएनएन, हल्द्वानी : बरेली रोड स्थित मंडी परिसर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। दोनों के सिर कुचले हुए पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी।
घटनास्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि मंडी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मृतकों की पहचान 19 वर्षीय लक्ष्मी निवासी तल्ली पोखरी, नैनीताल और 31 वर्षीय शुभम कुमार टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। मृत युवक के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक सिगार (ई-सिगार) बरामद हुई है। इसके अलावा मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मंडी के व्यापारियों और वहां काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश या प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

मृतका लक्ष्मी के भाई सुरेश ने बताया कि लक्ष्मी अगस्त 2025 से एक रीहैब सेंटर में नौकरी कर रही थी। वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर रही थी। पहले वह परिवार के साथ रहती थी, लेकिन नौकरी लगने के बाद ऑफिस के पास रहने लगी थी। सुरेश ने कहा कि उन्हें किसी पर विशेष संदेह नहीं है और घटना के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

पारिवारिक जानकारी के अनुसार, शुभम छह भाई-बहनों में से एक था, जिसमें चार बहनें और दो भाई हैं। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और परिवार के कई सदस्य शिक्षा विभाग से जुड़े हैं। वहीं लक्ष्मी आठ भाई-बहनों में छठे नंबर पर थी। उसके पिता पुजारी हैं और दो भाइयों व चार बहनों की शादी हो चुकी है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में भी पूछताछ जारी है।

The post हल्द्वानी डबल मर्डर केस में युवक-युवती की हुई पहचान, परिवारों में कोहराम appeared first on Front News Network.