सब्जी मंडी में अचानक आग का कहर, दर्जनों दुकानें राख; दमकल की टीम ने काबू पाया
एफएनएन, करनाल : जिले की पुरानी सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किरयाने की दुकान में अचानक आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. दुकान में रखी दाल, घी, तेल, ड्राई फ्रूट समेत भारी मात्रा में […] The post सब्जी मंडी में अचानक आग का कहर, दर्जनों दुकानें राख; दमकल की टीम ने काबू पाया appeared first on Front News Network.
एफएनएन, करनाल : जिले की पुरानी सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किरयाने की दुकान में अचानक आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. दुकान में रखी दाल, घी, तेल, ड्राई फ्रूट समेत भारी मात्रा में राशन का सामान आग की चपेट में आ गया और कुछ ही देर में जलकर राख हो गया.
तीनों मंजिलों तक फैली आगः लपटें इतनी तेज थी कि आग केवल बेसमेंट तक सीमित नहीं रही बल्कि फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर तक फैल गई. आग के कारण पूरे भवन में धुआं भर गया और लाखों रुपए का नुकसान हो गया. दुकान में रखा अधिकांश स्टॉक पूरी तरह नष्ट हो गया.
दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाईः आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.
जांच जारी, नुकसान का आकलनः पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि दुकान में किस प्रकार का कितना सामान रखा हुआ था और कुल नुकसान कितना हुआ है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जिससे व्यापारियों में चिंता का माहौल है.
The post सब्जी मंडी में अचानक आग का कहर, दर्जनों दुकानें राख; दमकल की टीम ने काबू पाया appeared first on Front News Network.