दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक पलटा, दो की मौत, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम

एफएनएन, अंबाला: अंबाला में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शाहपुर के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दिल्ली की ओर से अंबाला आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले कई वाहनों से टकराया और फिर पलट गया. ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार और थ्री-व्हीलर सवार दो लोगों की मौके […] The post दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक पलटा, दो की मौत, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम appeared first on Front News Network.

दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक पलटा, दो की मौत, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम

एफएनएन, अंबाला: अंबाला में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शाहपुर के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दिल्ली की ओर से अंबाला आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले कई वाहनों से टकराया और फिर पलट गया. ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार और थ्री-व्हीलर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया.

पहले कार को मारी टक्कर, फिर पलटा ट्रक: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार और गलत दिशा में चल रहा था. उसने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद ट्रक आगे जाकर असंतुलित होकर पलट गया. पलटते ही पास से गुजर रहे बाइक और ऑटो ट्रक के नीचे दब गए. हादसा इतना भीषण था कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई भयावह घटना: एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “हम अंबाला की ओर जा रहे थे. सर्विस लेन पर एक ट्रक बहुत ही लापरवाही से चल रहा था. उसने पहले हमारी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर आगे जाकर कई वाहनों को टक्कर मार दी. देखते ही देखते ट्रक पलट गया और उसके नीचे लोग दब गए.” दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. जब वह पलटा तो आसपास खड़े लोग चीखने लगे. कुछ लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.”

पुलिस और क्रेन की मदद से हटाया गया ट्रक: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया. कई क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाया गया, ताकि यातायात बहाल किया जा सके. हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा.

SHO धर्मवीर का बयान: मौके पर मौजूद पड़ाव थाना के SHO धर्मवीर ने बताया, “आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास हादसे की सूचना मिली थी. ट्रक के पलटने से थ्री-व्हीलर और बाइक उसके नीचे आ गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. मामले की जांच की जा रही है और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.” पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

The post दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक पलटा, दो की मौत, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम appeared first on Front News Network.