Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को सामान निकालने और संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया। राहत की […]

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को सामान निकालने और संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

गैस सिलिंडर फटने के बाद आग ने लिया विकराल रूप

ग्रामीण यश पंवार के मुताबिक, रसोई गैस सिलिंडर फटने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास बने लकड़ी के कई भवनों को अपनी चपेट में ले लिया। लकड़ी से बने मकान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में करीब 30 भवन इसकी चपेट में आ गए।

आग से गांव में मची अफरा-तफरी

आग की भयावहता को देखते हुए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है। इस अग्निकांड में भवनों के जलने से ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।

आग बुझाने में जुटे ग्रामीण, नुकसान का आकलन बाकी

फिलहाल ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं, घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। आग लगने के वास्तविक कारणों की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। करीब 30 भवनों के जलने से गांव में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी की जान नहीं गई।