चंडीगढ़ में केजरीवाल-मान पर बरसे दिल्ली के मंत्री:मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- अब किरायेदार भी नहीं रहे अरविंद, 2027 चुनाव अकेले लड़ेंगे

चंडीगढ़ पहुंचे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि लोगों में चर्चा है कि पंजाब में विपश्यना के लिए आए केजरीवाल की सीएम भगवंत मान को हटाने की योजना है, तो कुछ का कहना है कि राज्यसभा में जाने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि खुद को दिल्ली का मालिक बताने वाले अब किरायेदार भी नहीं रहे हैं। वहीं, उन्होंने कहा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले ही मैदान में जाएगी। पार्टी लोगों से सीधे जुड़ेंगे। हमारी कोशिश पंजाब जीतने की नहीं बल्कि लोगों के दिल जीतने की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर है। साथ ही इस मामले को हल करने की योजना चल रही है। सिरसा ने मीडिया से बातचीत में चार प्वाइंट उठाए है - 1.- सिरसा ने कहा कि दिल्ली से भगोड़ा दल भी यहां पर पहुंचा हुआ है। यह आपदा नाम की बीमारी है। दस साल तक दिल्ली को उजाड़ते रहे और कहते रहे कि हमारा मॉडल है। अब अपना मॉडल पंजाब लेकर आना है। यहां पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन घूम रहे हैं। कल से विपश्यना के नाम पर 50 बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ियां, 100 कमांडो, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर एक और व्यक्ति, जो खुद को दिल्ली का मालिक बताता था, यहां पहुंचा है। आजकल वह किरायेदार भी नहीं रहा। वह यहां विपश्यना के नाम पर क्या करने आया है, किसी को इसकी जानकारी नहीं है। अलग-अलग लोग इस पर अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि विपश्यना के नाम पर भगवंत मान को हटाने की योजना है, तो कुछ का कहना है कि राज्यसभा में जाने की तैयारी हो रही है। 2. तीन साल से सरकार सो रही हुई थी, जब ड्रग्स अपने चरम पर था। कोई वर्ग इससे बचा नहीं था। अब कह रहे हैं कि ड्रग्स पर जोरदार वार किया गया है। इतना जोरदार कि केजरीवाल भी दिल्ली से फ्री होकर पंजाब आकर बैठ गए हैं। तीन साल सरकार कहां सो रही थी? अब सिर्फ 1 लाख 81 हजार रुपए की ड्रग मनी पकड़ी गई है। आम आदमी पार्टी में नशा तस्कर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ट्रैवल एजेंट जो हजारों बेगुनाहों की जमीन अपने नाम करवा कर उन्हें लूटते रहे। अब वही लोग राज कर रहे हैं। लेकिन भगवंत मान को कोई चिंता नहीं है, न ही कोई कार्रवाई हो रही है । भगवंत मान जो कल जेसीबी की दिखा रहे थे, लेकिन तीन साल तक वे कहां जंग खा रही थीं? 3. अब केजरीवाल को मसीहा के रूप में पेश करना है। यह उनकी नीति है, जिसे दिल्ली के लोगों ने ठुकरा दिया है। अब पंजाब की बारी है। आपको संजीव अरोड़ा को हराना है। किसी भी पार्टी को जिताओ, क्योंकि उसका जीतना मतलब यह है कि पंजाब की एक राज्यसभा सीट कम होना। अभी पंजाब के सारे दफ्तरों पर बाहरी लोगों का कब्जा है। पंजाब के रिसोर्सेज को जहाजों में सैर करने पर बर्बाद किया जा रहा है। केजरीवाल के सचिव वैभव कुमार को Z प्लस सुरक्षा दी जा रही है। राघव चड्ढा और पाठक को भी Z प्लस सुरक्षा मिल रही है। 4. किसानों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए। किसानों से विनती है कि जिद करने की बजाय सार्थक हल निकालें। अब तक लोकल सरकार ही रुकावट बनती रही है। वहीं, सीएम ने जैसे किसानों से व्यवहार किया वह उचित नहीं है। किसानों के मुद्दे मिल-बैठकर हल होने चाहिए, अन्यथा माहौल और खराब होगा और किसानों का आत्मविश्वास टूट जाएगा। पंजाब और दिल्ली के बीच हुए नॉलेज शेयरिंग प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा कि पंजाब को किसी के ज्ञान की जरूरत है। यह हवाई जहाज के टायर में लटककर अमेरिका पहुंच गए थे। पहले मोहाली में समागम में हुए शामिल इससे पहले मनजिंदर सिंह सिरसा मोहाली में 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सजा मिलने को लेकर आयोजित समागम में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर पहुंचने पर स्वागत किया। फिर उन्होंने मोहाली के फेज-5 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में माथा टेका। साथ ही केंद्र सरकार सिख दंगों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कामों बारे बताया।

चंडीगढ़ में केजरीवाल-मान पर बरसे दिल्ली के मंत्री:मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- अब किरायेदार भी नहीं रहे अरविंद, 2027 चुनाव अकेले लड़ेंगे
चंडीगढ़ पहुंचे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अर

चंडीगढ़ में केजरीवाल-मान पर बरसे दिल्ली के मंत्री

मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान

चंडीगढ़ में हाल ही में हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने विरोधी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तीखे शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि अब किरायेदार भी नहीं रहे, और आगामी 2027 के चुनाव में केजरीवाल को अकेले लड़ना पड़ सकता है। इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सिरसा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की सरकार ने लोगों से वादे किए थे, लेकिन उन्हें निभाने में असफल रही है।

नागरिकों की समस्याएं और अनदेखी

दिल्ली के मंत्री ने यह भी कहा कि केजरीवाल की नीतियों ने दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं को नजरअंदाज किया है। उन्होंने सार्वजनिक सेवाओं के स्तर को गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है। इस स्थिति में केजरीवाल को अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

2027 चुनाव की चुनौतियां

मनजिंदर सिंह ने यह संकेत दिया कि 2027 के चुनाव में केजरीवाल को अकेले लड़कर भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उनके अनुसार, जब से आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई है, तब से पार्टी ने जनता के मुद्दों को अनदेखा किया है। इसका परिणाम यह हो सकता है कि आगामी चुनावों में उनके खिलाफ एक मजबूत विपक्ष खड़ा होगा।

राजनीतिक स्थिति और भविष्यवाणी

राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि सिरसा का यह बयान एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। अगर केजरीवाल ने अपनी सरकार की स्थिति नहीं सुधारी, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए, कई राजनीतिक जानकारों ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले चुनावों में कई नए चेहरे भी सामने आ सकते हैं।

News by dharmyuddh.com Keywords: चंडीगढ़ में केजरीवाल, मनजिंदर सिंह सिरसा बयान, दिल्ली चुनाव 2027, केजरीवाल की नीतियां, आम आदमी पार्टी संकट, किरायेदार की स्थिति, मतदान में चुनौती, राजनीतिक हालात चंडीगढ़, सिरसा का आरोप, दिल्ली सरकार की स्थिति