बजट सत्र के बाद कांग्रेस की प्रेसवार्ता, यशपाल आर्य ने सरकार पर लगाए आरोप
एफएनएन, देहरादून : बजट सत्र के बाद विपक्ष ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर आरोप लगाया कि राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही बजट पेश करना स्थापित संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुए बजट सत्र के बाद आज देहरादून में कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर कई […] The post बजट सत्र के बाद कांग्रेस की प्रेसवार्ता, यशपाल आर्य ने सरकार पर लगाए आरोप appeared first on Front News Network.
एफएनएन, देहरादून : बजट सत्र के बाद विपक्ष ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर आरोप लगाया कि राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही बजट पेश करना स्थापित संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुए बजट सत्र के बाद आज देहरादून में कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गैरसैंण बजट सत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हुआ है। राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही बजट पेश करना स्थापित संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है। उन्होंने बजट चर्चा के दौरान सदन में मंत्रियों और भाजपा विधायकों की बेहद कम मौजूदगी को जनता के प्रति जिम्मेदारी का अभाव बताया।
The post बजट सत्र के बाद कांग्रेस की प्रेसवार्ता, यशपाल आर्य ने सरकार पर लगाए आरोप appeared first on Front News Network.