कैंट रेलवे स्टेशन से करोड़ों का अफ्रीकी सोना पकड़ा, दो तस्कर दबोचे

एफएनएन, वाराणसी : बांग्लादेश के रास्ते भारत में अफ्रीकी सोने की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर मुखबिर की सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से 2 किलोग्राम से […] The post कैंट रेलवे स्टेशन से करोड़ों का अफ्रीकी सोना पकड़ा, दो तस्कर दबोचे appeared first on Front News Network.

कैंट रेलवे स्टेशन से करोड़ों का अफ्रीकी सोना पकड़ा, दो तस्कर दबोचे

एफएनएन, वाराणसी : बांग्लादेश के रास्ते भारत में अफ्रीकी सोने की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर मुखबिर की सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से 2 किलोग्राम से अधिक सोने की बिस्किट बरामद हुए, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 54 लाख रुपये बताई जा रही है.

जीआरपी के अनुसार, दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और बंगाल के रास्ते सोने की बिस्किट को ट्रेन से दिल्ली ले जाकर डिलीवर करने वाले थे. सोना बरामद होने की सूचना पर मौके पर कस्टम और आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह की आशंका : मामले की जानकारी देते हुए प्रयागराज जोन के आईजी रेलवे एन. कोलांची ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर महाराष्ट्र के निवासी हैं, जिनमें से एक खुद को छात्र और दूसरा पेंटर बताता है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों पिछले तीन महीनों में करीब 35 से 40 बार इस तरह सोने की तस्करी कर चुके हैं.

आईजी रेलवे के मुताबिक, तस्कर गिरोह द्वारा उन्हें बंगाल में सोने का बिस्किट दिया जाता था और साथ में एक मोबाइल फोन दिया जाता था. ट्रेन में ही किसी अंजान व्यक्ति को यह सोना सौंपना होता था. डिलीवरी पूरी होने के बाद ही उन्हें पैसे दिए जाते थे.

जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद सोना संभवतः अफ्रीकी देशों से लाया गया है, जो पहले बांग्लादेश के रास्ते बंगाल पहुंचता था और वहां से भारत के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता था. ऐसे में पुलिस को इस मामले में अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है.

आईजी रेलवे ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए दिल्ली समेत कई राज्यों की एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

The post कैंट रेलवे स्टेशन से करोड़ों का अफ्रीकी सोना पकड़ा, दो तस्कर दबोचे appeared first on Front News Network.