49 साल बाद लौट रही है ये SUV: नए डिजाइन और दमदार पावर के साथ मचाएगी धूम, 2026 में होगी लॉन्च

Jeep Cherokee 2026: लगभग 49 सालों की लंबी विरासत के बाद 2023 में जीप ने अपनी लोकप्रिय SUV चेरोकी (Cherokee)

49 साल बाद लौट रही है ये SUV: नए डिजाइन और दमदार पावर के साथ मचाएगी धूम, 2026 में होगी लॉन्च
Jeep Cherokee 2026: लगभग 49 सालों की लंबी विरासत के बाद 2023 में जीप ने अपनी लोकप्रिय SUV चेरोकी (Cherokee)

49 साल बाद लौट रही है ये SUV: नए डिजाइन और दमदार पावर के साथ मचाएगी धूम, 2026 में होगी लॉन्च

Breaking News, Daily Updates & Exclusive Stories - dharmyuddh

Jeep Cherokee 2026: लगभग 49 वर्षों की लंबी विरासत के बाद 2023 में जीप ने अपनी लोकप्रिय SUV चेरोकी (Cherokee) को बंद कर दिया था। लेकिन, अब यह आइकॉनिक नेमप्लेट एक दमदार और नए अवतार में फिर से वापसी कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने 2026 जीप चेरोकी का टीजर जारी किया है, जिसमें इसके डिजाइन, तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस की झलक दिखाई गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

नया डिजाइन, वही आइकॉनिक पहचान (Jeep Cherokee 2026)

2026 जीप चेरोकी अब भी वही दमदार और बॉक्सी सिल्हूट लेकर आएगी, जो जीप (Jeep) की पहचान रहा है। इसमें सिग्नेचर 7-स्लॉट ग्रिल, U-शेप LED DRLs के साथ रेक्टैंगुलर हेडलैम्प्स, बड़े एयर वेंट्स और हनीकॉम्ब ग्रिल मिलेगा। इसकी बनावट में रूफ रेल्स, नए अलॉय व्हील्स और व्हील आर्च क्लैडिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फ्लैप टाइप डोर हैंडल्स और LED टेललैंप्स का समावेश होगा। इसका डिजाइन Wagoneer S और Compass से इंस्पायर दिखाई देता है, लेकिन अपनी पहचान बनाए रखता है।

दमदार इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन (Jeep Cherokee 2026)

2026 जीप चेरोकी में कई पावरट्रेन ऑप्शन होंगे। इसमें हाइब्रिड वर्जन लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें 3.0-लीटर ‘Hurricane’ ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। जो लगभग 556PS की पावर और 707Nm तक का टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। साथ ही, इसमें ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन की भी चर्चा है, जिसमें Wagoneer S जैसा सेटअप हो सकता है, जो 100kWh की बैटरी और दो मोटर्स के साथ आएगा। इससे 500PS की अनुमानित आउटपुट जेनरेट करने की संभावना है।

कब होगी लॉन्चिंग?

इसकी ग्लोबल डेब्यू 2025 के अंत तक (संभावित: Los Angeles Auto Show) हो सकता है और इसकी लॉन्चिंग 2026 की शुरुआत में होनी की उम्मीद है।

Jeep Cherokee 2026: मिलेंगे 3 वैरिएंट

  • उपलब्ध ट्रिम्स: Sport, Latitude, और Limited
  • इसका उत्पादन मैक्सिको के Toluca असेंबली प्लांट में हो सकता है।

क्या भारत में आएगी Jeep Cherokee 2026?

फिलहाल, जीप इंडिया (Jeep India) के पोर्टफोलियो में कंपास (Compass), मैरेडियन (Meridian), व्रैंगलर (Wrangler) और ग्रैंड चेरोकी (Grand Cherokee) जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं। चेरोकी (Cherokee) की भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

हालांकि, भारतीय बाजार में जीप के अन्य मॉडल्स की लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी चेरोकी को भी लॉन्च करने पर विचार कर सकती है। इस आइकॉनिक SUV की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।

निष्कर्ष

2026 जीप चेरोकी का नया अवतार अपने पुराने फैन्स को खुश करने और नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। दमदार इंजन, आधुनिक सुविधाएं और आकर्षक डिजाइन इसे एक मजबूत प्रतियोगी बना देंगे। इस SUV के बारे में नई जानकारी मिलते ही, हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

For more updates, visit dharmyuddh.

Keywords:

49 years, Jeep Cherokee 2026, SUV launch, new design, powerful engine, hybrid version, electric vehicle, India launch, automotive news, Jeep India