Chamoli Helicopter Missing : जोशीमठ-बदरीनाथ रूट पर हादसे की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, चमोली : Chamoli Helicopter Missing उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के बीच उड़ान के दौरान अचानक लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। बताया जा […]

Chamoli Helicopter Missing : जोशीमठ-बदरीनाथ रूट पर हादसे की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, चमोली : Chamoli Helicopter Missing उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के बीच उड़ान के दौरान अचानक लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन की टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं। प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, अभी तक क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चमोली के जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी दी है। फिलहाल हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।