Railway Land मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी

एफएनएन, हल्द्वानी : Railway Land हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने किसी भी स्थिति […]

Railway Land मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी

एफएनएन, हल्द्वानी : Railway Land हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

पुलिसकर्मियों को दिए गए जरूरी निर्देश

हल्द्वानी कोतवाली के मीटिंग हॉल में बनभूलपुरा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और जवानों की ब्रीफिंग की गई। एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिसकर्मियों को सरकारी कार्रवाई के दौरान संयम बरतने और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए।

दो सुपर जोन और चार जोन में बांटा क्षेत्र

सुरक्षा व्यवस्था के तहत बनभूलपुरा क्षेत्र को दो सुपर जोन और चार जोन में बांटा गया है। सुरक्षा ड्यूटी में दो एसपी, पांच सीओ, 15 इंस्पेक्टर व एसओ और 45 एसआई व अपर उपनिरीक्षक समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहेगी।

ड्रोन से संवेदनशील इलाकों पर नजर

पुलिस ने क्षेत्र में हवाई निगरानी के लिए दो ड्रोन टीमें तैनात की हैं। ड्रोन के जरिए छतों, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस का फोकस किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते चिन्हित करने और स्थिति को नियंत्रण में रखने पर है।

फायर यूनिट से लेकर एंटी-रायट टीम तक तैनात

सुरक्षा इंतजामों में चार फायर यूनिट, चार ट्रैफिक टीमें, एक बम निरोधक दस्ता, दो हॉक पुलिस यूनिट, दो टियर गैस टीमें, दो एंटी-रायट टीमें और दो फायरिंग स्क्वाड शामिल किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी टीमों को अलर्ट रखा गया है।

छतों पर पत्थर और मलबा जमा करने पर कार्रवाई

पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि घरों की छतों पर पत्थर, रोड़ी, ईंट, मलबा या किसी तरह के हथियार जमा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था के साथ सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। अफवाह फैलाने, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के कोई सामग्री साझा न करें।

शांति बनाए रखने की अपील

नैनीताल पुलिस ने क्षेत्रवासियों से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे से बचने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा है।