rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक
एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7 अगस्त को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक की आखिरकार मौत हो गई। अभिषेक ने बरेली के राममूर्ति अस्पताल में अंतिम सांस ली। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मामले को लेकर पुलिस भी […]
एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7 अगस्त को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक की आखिरकार मौत हो गई। अभिषेक ने बरेली के राममूर्ति अस्पताल में अंतिम सांस ली। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मामले को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।
जानकारी के मुताबिक, 7 अगस्त को अभिषेक अपने दोस्तों के साथ दो स्कूटी से चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद अभिषेक को पहले गौतम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के राममूर्ति अस्पताल रेफर किया गया।
कई दिनों तक अभिषेक का इलाज चलता रहा। गुरुवार को बेहतर उपचार के लिए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद एंबुलेंस उसे दोबारा राममूर्ति अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ, उसके भाई सन्नी समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। परिवार की ओर से आरोप लगाया गया था कि हादसे के बाद अभिषेक के सिर पर रोड से हमला किया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हुई। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा पाया गया था।
पुलिस इस मामले में सन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं पारस चुघ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में धरना-प्रदर्शन, जाम और नगर निगम में कार्य बहिष्कार तक किया गया था।
अब अभिषेक की मौत के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है।