क्रिकेटरों को झांसा देकर 32 लाख हड़पे, उत्तराखंड में फर्जी लीग का पर्दाफाश

एफएनएन, हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गौलापार (हल्द्वानी) में प्रस्तावित एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (EVCL) के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि आयोजक ने पूर्व विधायक और हरियाणा के एक व्यक्ति से 32 लाख रुपए की ठगी की. जिस पर अब पुलिस ने आरोपी आयोजक को गिरफ्तार […] The post क्रिकेटरों को झांसा देकर 32 लाख हड़पे, उत्तराखंड में फर्जी लीग का पर्दाफाश appeared first on Front News Network.

क्रिकेटरों को झांसा देकर 32 लाख हड़पे, उत्तराखंड में फर्जी लीग का पर्दाफाश

एफएनएन, हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गौलापार (हल्द्वानी) में प्रस्तावित एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (EVCL) के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि आयोजक ने पूर्व विधायक और हरियाणा के एक व्यक्ति से 32 लाख रुपए की ठगी की. जिस पर अब पुलिस ने आरोपी आयोजक को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके अकाउंट को फ्रीज कर दिया है. फिलहाल, आरोपी आयोजक को कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

EVCL के नाम पर दो टीम मालिकों से की 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी: दरअसल, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम गौलापार (हल्द्वानी) में प्रस्तावित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर फर्जीवाड़े का नैनीताल पुलिस ने खुलासा किया है. दो टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले लीग आयोजक विकास ढाका को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी के लेन-देन से जुड़े दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है.

बता दें कि बीती 5 फरवरी 2026 को हरियाणा के झज्जर निवासी हेमंत शर्मा और सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी थी. शिकायत में बताया गया कि ईवीसीएल क्रिकेट लीग के मालिक विकास ढाका ने लीग आयोजन और नामचीन खिलाड़ियों की भागीदारी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए हड़प लिए. इस शिकायत के आधार पर काठगोदाम थाने में बीएनएस धारा 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

काठगोदाम के मल्ला से आरोपी आयोजक गिरफ्तार: वहीं, मामले का संज्ञान लेते हुए नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. जिसके बाद पुलिस की टीम ने 6 फरवरी को आरोपी विकास ढाका को काठगोदाम के मल्ला से गिरफ्तार किया. पुलिस ने मामले में आरोपी के बैंक खातों को फ्रीज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा? आरोपी विकास ढाका ने लीग मैच में हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय व रणजी खिलाड़ियों की भागीदारी का दावा किया. आरोप है कि इसके बाद वो हेमंत शर्मा से यूपी वॉरियर्स टीम की फ्रेंचाइजी के नाम पर 23 लाख रुपए और नारायण पाल से उत्तराखंड सोल्जर्स टीम के लिए 9 लाख रुपए वसूल लिए.

वहीं, निर्धारित डेट 1 फरवरी 2026 के बाद भी टूर्नामेंट शुरू न होने और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आयोजन की कोई जानकारी न होने पर शिकायतकर्ताओं को ठगी का संदेह हुआ. जांच में ये भी सामने आया कि लीग से जुड़ा कोई लोगो, ड्रेस या आधिकारिक प्रचार सामग्री तैयार नहीं की गई थी. ऐसे में अब लीग के आयोजक विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया गया है.

The post क्रिकेटरों को झांसा देकर 32 लाख हड़पे, उत्तराखंड में फर्जी लीग का पर्दाफाश appeared first on Front News Network.