दिल्ली LG के आदेश पर केजरीवाल के घर पहुंची ACB:5 सवाल किए; केजरीवाल का दावा-BJP ने AAP विधायकों को 15-15 करोड़ ऑफर किए

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा उनके विधायकों और कैंडिडेट्स को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर दिए। केजरीवाल ने सुबह 11.30 बजे सभी 70 कैंडिडेट्स की मीटिंग ली थी। केजरीवाल के आरोपों के बाद भाजपा ने दिल्ली के LG वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोपों की जांच की मांग की। इसके बाद LG ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को मामले की जांच के आदेश दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ACB की टीम केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जांच के लिए पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक केजरीवाल के घर में जांच की, लीगल नोटिस दिया और रवाना हो गई। केजरीवाल ने 6 फरवरी को 3 एजेंसियों का एग्जिट पोल आने के बाद यह आरोप लगाए। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को 60.54% मतदान हुआ। नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। ACB ने केजरीवाल से 5 सवाल पूछे... कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर हाड़ा की नजर से घटनाक्रम... केजरीवाल का आरोप- EC ने वोटों की संख्या शेयर करने से इनकार किया केजरीवाल ने चुनाव आयोग (ECI) पर फॉर्म 17सी को अपलोड करने से इनकार करने का आरोप लगाया। इससे दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में डाले गए वोटों की कुल संख्या का डेटा मिलता है। उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट https://transparentelections.in बनाई है। जिस पर हर विधानसभा के सभी फॉर्म-17 सी अपलोड कर दिए हैं। इस फॉर्म में हर बूथ पर डाले गए वोटों का पूरा ब्योरा है। दिनभर हम हर विधानसभा और हर बूथ का डेटा सारणीबद्ध प्रारूप में भी पेश करेंगे, ताकि हर मतदाता इस जानकारी तक पहुंच सके। AAP का दावा- चुनाव में 50 सीटें जीतेंगे AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि इस मीटिंग में सभी कैंडिडेट्स ने अपनी रिपोर्ट पेश की है। हमारी पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी। 6-7 सीटों पर करीबी मुकाबला है। गाली-गलौज पार्टी एग्जिट पोल्स के जरिए महौल बनाना चाह रही है कि वही सत्ता में आएगी। वह हमारे विधायकों को कॉल कर उन्हें लालच दे रही है। संजय सिंह के बयान रिकॉर्ड हुए ACB की टीम ने आप नेता संजय सिंह के बयान रिकॉर्ड किए। केजरीवाल के घर ACB टीम के पहुंचने के बाद सांसद संजय सिंह भी वकीलों की टीम लेकर पहुंचे। संजय का कहना है कि ACB की टीम बिना पूर्व नोटिस के आई है। मुकेश अहलावत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नंबर दिल्ली सरकार में मंत्री और सुल्तानपुर मजरा से उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने कहा, "मुझे भी एक नंबर से फोन आया। कॉलर बोला कि उनकी सरकार बन रही है। अगर मैं AAP छोड़कर उनकी पार्टी में जाता हूं तो वो मुझे 15 करोड़ देंगे और मंत्री बना देंगे। मैं मरते दम तक आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ूंगा।" केजरीवाल बोले- हमारा एक आदमी नहीं टूटेगा 6 फरवरी की रात केजरीवाल ने ट्वीट किया, "कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि AAP छोड़ उनकी पार्टी में आ जाएं, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है। जाहिर तौर पर फर्जी सर्वे कराए ही इसलिए हैं ताकि माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।" 14 एग्जिट पोल में दावा- इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार दिल्ली चुनाव पर 14 एग्जिट पोल आ चुके हैं। इनमें 12 ने भाजपा को बहुमत दिखाया है। वहीं 2 में कहा गया है कि AAP की सरकार आ सकती है। एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, भाजपा दिल्ली की 70 सीटों में से 45 से 55 सीटें जीत सकती है। सीएनएक्स का अनुमान इससे भी ज्यादा है, जो भाजपा को 49 से 61 सीटें दे रहा है। सभी के ऐवरेज यानी पोल ऑफ पॉल्स में भाजपा को 41, AAP को 28 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है। गुरुवार को आए 3 एग्जिट पोल पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली LG के आदेश पर केजरीवाल के घर पहुंची ACB:5 सवाल किए; केजरीवाल का दावा-BJP ने AAP विधायकों को 15-15 करोड़ ऑफर किए
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा उनके विधायकों और कैंडिडेट्स को फोन पर 15-15 क�

दिल्ली LG के आदेश पर केजरीवाल के घर पहुंची ACB: 5 सवाल किए

News by dharmyuddh.com

ACB द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण सवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का पहुंचना राजनीतिक हलचल का नया कारण बन गया है। हाल ही में, दिल्ली के उप-राज्यपाल (LG) के आदेश पर ACB ने केजरीवाल से पांच अहम सवाल पूछे। ये सवाल उन मुद्दों से संबंधित हैं जो राजनीतिक भ्रष्टाचार से जुड़े हैं। Kejriwal का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को रिश्वत के तौर पर 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं। इस घटना ने राजनीतिक विवाद को और बढ़ा दिया है।

केजरीवाल का आरोप और राजनीति पर प्रभाव

केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने उनके विधायकों को झुकाने की कोशिश की है। इसके अनुसार, कई विधायकों को बीजेपी ने उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए यह प्रस्ताव दिया। यह आरोप तब सामने आया है जब दिल्ली में आगामी चुनावों की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अगर इन आरोपों का कोई प्रमाण मिलता है, तो इसमें पूरी राजनीतिक गतिशीलता बदल सकती है।

राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण

इस समय दिल्ली की राजनीतिक स्थिति काफी संवेदनशील है। AAP और BJP के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। AAP का दावा है कि बीजेपी अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रही और विधायकों को लुभाने के लिए ऐसे तरीकों का सहारा ले रही है। वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों का खंडन किया है और इसे सिर्फ राजनीति का हिस्सा बताया है।

बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें

दिल्ली की राजनीति के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर हमारे पास सभी प्रमुख अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें। और अधिक जानकारी के लिए, कृपया dharmyuddh.com पर जाएँ।

समापन विचार

यह मामला केवल केजरीवाल और ACB के बीच की बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यापक राजनीतिक प्रभाव डाल सकता है। आने वाले दिनों में, इस मुद्दे पर और भी खुलासे हो सकते हैं, जो राजनीतिक बहस को बढ़ावा देंगे। Keywords: केजरीवाल ACB सवाल, दिल्ली राजनीति, LG आदेश ACB, BJP AAP रिश्वत आरोप, दिल्ली चुनाव 2023, AAP विधायकों की रिश्वत, केजरीवाल का दावा, ACB कार्रवाई दिल्ली, बीजेपी और AAP विवाद, राजनीति में भ्रष्टाचार