दामाद ने पंचायत के दौरान सास-साले पर चाकू से किया हमला, दोनों की मौत

एफएनएन, बरेली : बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। पंचायत के दौरान एक युवक ने अपनी सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी घायल कर दिया। इसके बाद मौके से भाग […] The post दामाद ने पंचायत के दौरान सास-साले पर चाकू से किया हमला, दोनों की मौत appeared first on Front News Network.

दामाद ने पंचायत के दौरान सास-साले पर चाकू से किया हमला, दोनों की मौत

एफएनएन, बरेली : बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। पंचायत के दौरान एक युवक ने अपनी सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी घायल कर दिया। इसके बाद मौके से भाग गया।

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में अफसर खान नाम के युवक ने सोमवार को दिनदहाड़े अपनी सास आसमां (54 वर्ष) और साले आदिल (20 वर्ष) की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक गांव रहपुरा चौधरी निवासी अफसर का अपनी पत्नी साइमा से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान ही अफसर ने चाकू से अपनी सास और साले पर हमला कर दिया। दोनों पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे आसमां और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल 
परिजन आनन-फानन दोनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान आरोपी की पत्नी भी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

The post दामाद ने पंचायत के दौरान सास-साले पर चाकू से किया हमला, दोनों की मौत appeared first on Front News Network.