FIDE Women’s World Cup 2025: पहली बार चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में होगा भारत बनाम भारत, ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच खिताबी टक्कर

FIDE Women’s World Cup 2025: भारत के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा करीब है। FIDE महिला विश्व कप 2025 के फाइनल

FIDE Women’s World Cup 2025: पहली बार चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में होगा भारत बनाम भारत, ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच खिताबी टक्कर
FIDE Women’s World Cup 2025: भारत के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा करीब है। FIDE महिला विश्व कप 2025 के फाइनल

FIDE Women’s World Cup 2025: पहले बार चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में होगा भारत बनाम भारत, ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच खिताबी टक्कर

Breaking News, Daily Updates & Exclusive Stories - dharmyuddh

FIDE महिला विश्व कप 2025: भारत के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा करीब है। FIDE महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में अब दो भारतीय ग्रैंडमास्टर्स कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख आमने-सामने होंगी। गुरुवार को सेमीफाइनल के टाईब्रेकर मुकाबले में कोनेरू हम्पी ने चीन की ग्रैंडमास्टर ली टिंगजी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जबकि दिव्या देशमुख ने चीन की ही तान झोंगयी को मात दी।

दिव्या देशमुख

इस जीत के साथ न केवल भारत को पहली बार महिला विश्व कप का खिताब मिलेगा, बल्कि हम्पी और दिव्या दोनों ने अगले साल होने वाले वुमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

हम्पी ने दिखाया चैंपियन का जज्बा

सेमीफाइनल का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहे, जिसके बाद रैपिड टाईब्रेकर में भी 1-1 की बराबरी हुई। इसके बाद 10-10 मिनट के दो और गेम हुए। पहले गेम में हम्पी हार गईं। लेकिन उन्होंने दूसरे गेम में शानदार वापसी करके उसे जीत लिया।

कोनेरू हम्पी

तीसरे टाईब्रेकर सेट में हम्पी ने शतरंज के हर विभाग में ली टिंगजी को पीछे छोड़ते देखते हुए पहला गेम जीत लिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे गेम में भी तकनीकी श्रेष्ठता दिखाते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दिव्या देशमुख की फाइनल में शानदार एंट्री

दिव्या देशमुख ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में तान झोंगयी को हराया। 18 वर्षीय दिव्या के आत्मविश्वास और रणनीति ने उन्हें उनके करियर के सबसे बड़े फाइनल तक पहुंचाया।

कब होगा फाइनल? (FIDE Women’s World Cup 2025)

फाइनल मुकाबला शनिवार, 26 जुलाई से शुरू होगा। पहला गेम 26 जुलाई को, और दूसरा 27 जुलाई को खेला जाएगा। अगर स्कोर बराबरी पर रहता है, तो 28 जुलाई को टाईब्रेकर खेला जाएगा।

क्या है इनाम? (FIDE Women’s World Cup 2025)

FIDE महिला विश्व कप विजेता को $50,000 (करीब ₹41.6 लाख) का पुरस्कार मिलेगा, जबकि उपविजेता को $35,000 (करीब ₹29.1 लाख) मिलेंगे।

भारत में इस प्रतियोगिता के आयोजन का मतलब केवल खेल का प्रचार नहीं है, बल्कि यह दृश्यता और अवसरों का भी संकेत है। इस टूर्नामेंट के माध्यम से भारत को महिला शतरंज में और भी अधिक मान्यता मिलेगी। इसके साथ ही, भारत में युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा बनेगी।

भारत को खिताब दिलाने हेतु हम्पी और दिव्या की इस टक्कर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। और अपडेट के लिए dharmyuddh पर जाएं। फाइनल मुकाबला न केवल खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक होगा, बल्कि यह भारतीय महिला शतरंज के लिए एक नया अध्याय लिखेगा।

Keywords:

FIDE Women’s World Cup 2025, chess world cup final, Koneru Humpy, Divya Deshmukh, India chess championship, women's chess tournament, chess news